800Km दूर उत्तरप्रदेश से 5महीने से लापता बेटे की मन्नत के लिए उज्जैन पहुंचा पिता, देखा- सामने खड़ा था लाल

उज्जैन समाचार – About Ujjain

800Km दूर उत्तरप्रदेश से 5महीने से लापता बेटे की मन्नत के लिए उज्जैन पहुंचा पिता, देखा- सामने खड़ा था लाल
उज्जैन, मध्य प्रदेश 1 min read 15 Nov 2022

800Km दूर उत्तरप्रदेश से 5महीने से लापता बेटे की मन्नत के लिए उज्जैन पहुंचा पिता, देखा- सामने खड़ा था लाल

श्रीकृष्ण कुमार के मुताबिक, करीब 5 महीने पहले मानसिक रूप से कमजोर उनका बेटा अचानक लापता हो गया था। वे उसकी मन्नत के लिए उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर आए थे। उनका बेटा मंदिर के पास ही एक आश्रम में मिल गया।

About Ujjain Team

About Ujjain Team

उज्जैन की संस्कृति, धर्म, पर्यटन और समाचार को सटीक जानकारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

800Km दूर उत्तरप्रदेश से 5महीने से लापता बेटे की मन्नत के लिए उज्जैन पहुंचा पिता, देखा- सामने खड़ा था लाल

 

यह कहानी उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले श्रीकृष्ण कुमार की है। उनके मुताबिक, करीब 5 महीने पहले मानसिक रूप से कमजोर उनका बेटा अचानक लापता हो गया था। पिता ने उसे सब जगह खोजा मगर वो नहीं मिला , तभी किसी ने उनसे कहा कि उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में जाकर मन्नत मांगो, शायद बेटा मिल जाए।
 

महाकाल परिसर में ही मिल गया बेटा


श्रीकृष्ण 800 किमी दूर उज्जैन आए और महाकाल से अपने बेटे के लिए मन्नत मांगी। तभी एक चमत्कार सा हुआ। उन्हें मंदिर परिसर के पास ही एक आश्रम में खोया बेटा बैठा मिला। यह देखकर पहले तो श्रीकृष्ण को विश्वास ही नहीं हुआ। फिर वे बेटे के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगा। उन्होंने कहा कि वाकई ये महाकाल का चमत्कार है कि जिसकी उम्मीद से वे यहां तक आए थे, वो मंदिर में पैर रखते ही पूरी हो गई।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

संबंधित खबरें | Related News

और देखें

उज्जैन के बारे में और जानें | Explore Ujjain

मंदिर पर्यटन स्थल पार्टन स्थान Live Darshan भस्म आरती 82 महादेव कुंभ मेला महाकाल लोक शक्ति और देवी उज्जैन इतिहास Food & Local Shopping & Markets