गुड़ी पड़वा - 2 अप्रैल को मनेगा उज्जैन का जन्मोत्सव |

उज्जैन समाचार – About Ujjain

गुड़ी पड़वा - 2 अप्रैल को मनेगा उज्जैन का जन्मोत्सव |
उज्जैन, मध्य प्रदेश 1 min read 16 Feb 2022

गुड़ी पड़वा - 2 अप्रैल को मनेगा उज्जैन का जन्मोत्सव |

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सभी नगरों, ग्रामों का जन्मोत्सव मनाने की बात कही, गुड़ी पड़वा 2 अप्रैल को उज्जैन नगर का जन्मोत्सव मनाया जायेगा।

About Ujjain Team

About Ujjain Team

उज्जैन की संस्कृति, धर्म, पर्यटन और समाचार को सटीक जानकारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

Happy birth day उज्जैन

गुड़ी पड़वा - 2 अप्रैल को मनेगा उज्जैन का जन्मोत्सव।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित आयोजन प्राय: उज्जैन तक सीमित रहते हैं, जबकि विक्रम कीर्ति सार्वभौमिक रही है। इस वर्ष यह उत्सव प्रदेश एवं देश के अन्य राज्यों में भी किया जायेगा,, उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य उनके युग तथा भारत विधा पर समागम-व्याख्यान आदि उज्जैन के अतिरिक्त पुणे, बनारस दिल्ली आदि में भी किया जायेगा। 


उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सभी नगरों, ग्रामों का जन्मोत्सव मनाने की बात कही,,,, गुड़ी पड़वा 2 अप्रैल को उज्जैन नगर का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। 


मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नौ दिवसीय विक्रमोत्सव में नाट्य प्रस्तुतियाँ, सांगीतिक सभाएँ, कवि सम्मेलन, व्याख्यान, चित्र प्रदर्शनी, मूर्ति कला शिविर, पुस्तक प्रकाशन आदि गतिविधियाँ होंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विक्रम संवत् पंचांग का स्पेशल फोकस भारत के ऋषि वैज्ञानिकों पर होगा। पंचांग में महात्मा लगध, महर्षि अगस्त्य, महर्षि भारद्वाज, बौधायन, कणाद, भास्कराचार्य आदि ऋषियों के चित्रांकन और भारत की ऋषि वैज्ञानिक परम्परा पर तथ्यात्मक विवरण होगा

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

संबंधित खबरें | Related News

और देखें

उज्जैन के बारे में और जानें | Explore Ujjain

मंदिर पर्यटन स्थल पार्टन स्थान Live Darshan भस्म आरती 82 महादेव कुंभ मेला महाकाल लोक शक्ति और देवी उज्जैन इतिहास Food & Local Shopping & Markets