विक्रम यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी, ओपन बुक पर नहीं बनी सहमति

उज्जैन समाचार – About Ujjain

विक्रम यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी, ओपन बुक पर नहीं बनी सहमति
उज्जैन, मध्य प्रदेश 1 min read 19 Jan 2022

विक्रम यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी, ओपन बुक पर नहीं बनी सहमति

विक्रम यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं इस साल ऑफलाइन मोड से ली जाएंगी। विद्यार्थियों के विरोध के बावजूद ओपन बुक पर सहमति नहीं बन सकी। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि ऑफलाइन परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है।

About Ujjain Team

About Ujjain Team

उज्जैन की संस्कृति, धर्म, पर्यटन और समाचार को सटीक जानकारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

ऑफलाइन परीक्षा की पूरी तैयारी:यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी, ओपन बुक पर नहीं बनी सहमति
उज्जैन10 घंटे पहले


विक्रम यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं इस साल ऑफलाइन मोड से ली जाएंगी। विद्यार्थियों के विरोध के बावजूद ओपन बुक पर सहमति नहीं बन सकी। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि ऑफलाइन परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। 50 सेंटर बनाए हैं। इनसे 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यह तय समय पर कोरोना गाइड लाइन के साथ कराई जा सकती है। इस कारण विद्यार्थियों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी आकर परीक्षा देना होगा। कोई विद्यार्थी संक्रमित होता है, तो वह बाद में भी परीक्षा दे सकता है। उसे प्रबंधन को कोरोना पॉजिटिव होने का मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा। वह 10 दिन बाद परीक्षा में शामिल हो सकेगा।

 

मॉनिटरिंग नहीं कर सकेंगे इसलिए भी करवा रहे ऑफलाइन

ऑनलाइन परीक्षा होने की स्थिति में यूनिवर्सिटी या संबंधित कॉलेज की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी की मॉनिटरिंग करना होगी। इसके मायने यह हैं कि परीक्षा देने वाले विद्यार्थी को कॉलेज से प्रश्न पत्र दिए जाएं। उसके बाद किस तरह मॉनिटरिंग करें कि कहीं वह नकल नहीं कर रहा। ओपन बुक पद्धति में विद्यार्थियों को पेपर घर पर ले जाने की छूट दी थी। साथ ही उन्हें दो से तीन दिन का समय भी दिया था।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

संबंधित खबरें | Related News

और देखें

उज्जैन के बारे में और जानें | Explore Ujjain

मंदिर पर्यटन स्थल पार्टन स्थान Live Darshan भस्म आरती 82 महादेव कुंभ मेला महाकाल लोक शक्ति और देवी उज्जैन इतिहास Food & Local Shopping & Markets