अक्टूबर 2024 में सरकारी छुट्टियाँ: त्यौहारों की भरमार

उज्जैन समाचार – About Ujjain

अक्टूबर 2024 में सरकारी छुट्टियाँ: त्यौहारों की भरमार
उज्जैन, मध्य प्रदेश 1 min read 28 Sep 2024

अक्टूबर 2024 में सरकारी छुट्टियाँ: त्यौहारों की भरमार

अक्टूबर 2024 में सरकारी दफ्तर 20 दिन खुलेंगे और 11 दिन की छुट्टियाँ रहेंगी। जानें प्रमुख त्योहारों की तारीखें और बैंकों की छुट्टियाँ।

About Ujjain Team

About Ujjain Team

उज्जैन की संस्कृति, धर्म, पर्यटन और समाचार को सटीक जानकारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

अगले महीने की छुट्टियाँ: तीज-त्योहारों की भरमार

 

उज्जैन नगरी। अक्टूबर में त्योहारों की अधिकता के चलते सरकारी दफ्तर 20 दिन खुलेंगे, जबकि 11 दिन छुट्टियाँ रहेंगी। इस महीने में दशहरा, करवा चौथ और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे, जिससे सरकारी कर्मचारियों को अवकाश का भरपूर अवसर मिलेगा।

 

अगर कोई यात्रा पर जाने का विचार कर रहा है, तो 18 अक्टूबर का अवकाश लेकर वह 4 दिनों की लगातार छुट्टी का आनंद ले सकता है। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकी जयंती और 19-20 अक्टूबर को शनिवार और रविवार के अवकाश हैं।

 

बैंकों में भी मिलेगी छुट्टी

 

बैंकों में अक्टूबर में कुल सात दिन की छुट्टियाँ रहेंगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 6 अक्टूबर को रविवार, 12 अक्टूबर को दशहरा और 13 अक्टूबर को दूसरा शनिवार का अवकाश रहेगा। इसके अलावा, 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार, 27 को रविवार और 31 अक्टूबर को दीपावली के कारण बैंक बंद रहेंगे।

 

छुट्टियों की शुरुआत 1 अक्टूबर से

 

इस महीने की छुट्टियों की शुरुआत 1 अक्टूबर से हो जाएगी, जब प्राणनाथ जयंती मनाई जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने इसे ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का सार्वजनिक अवकाश है। इसके बाद 3 अक्टूबर को महाराज अग्रसेन जयंती (ऐच्छिक अवकाश) और 12 अक्टूबर को दशहरा है। 17 अक्टूबर को महाराज अजमोढ़ देव जयंती एवं टेकचंद महाराज का समाधि उत्सव, 20 को करवा चौथ, और 23 को बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहब का जन्मदिन मनाया जाएगा। अंत में, 30 अक्टूबर को दीपावली का सार्वजनिक अवकाश होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

संबंधित खबरें | Related News

और देखें

उज्जैन के बारे में और जानें | Explore Ujjain

मंदिर पर्यटन स्थल पार्टन स्थान Live Darshan भस्म आरती 82 महादेव कुंभ मेला महाकाल लोक शक्ति और देवी उज्जैन इतिहास Food & Local Shopping & Markets